जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की ओर से सतपुली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
सतपुली स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के सचिव सीनियर जज अकरम अली ने कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर है। जिनका सम्मान करना हमारा नैतिक, विधिक एवं सामाजिक दायित्व है। अधिवक्ता विनोद कुमार ने सीनियर सिटीजन व आमजन के कानूनी अधिकारों, मूलभूत कर्तव्यों व स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। सतपुली तहसील के उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने कहा कि आम नागरिकों के साथ विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि सीनियर सिटीजन का सम्मान करने के साथ ही उन्हें कानूनी सहायता के बारे में भी अवगत कराया जाय। उन्होंने सीनियर सिटीजन की देखभाल के लिए रखे गए बाहरी लोगों का सत्यापन कराने की बात कही। इस अवसर पर पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा, विनोद सिंह, थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी, शेखर सिंह नेगी, बालेश्वरी देवी, उम्मेद सिंह रावत, आनंदमणि बलूनी, चंद्र मोहन डोबरियाल, बसंती रावत, विमला देवी, रामवती वर्मा, धनेश्वरी रावत, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।