कोटद्वार-पौड़ी

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के हिमालयन वातावरणीय एवं अंतरिक्ष भौतिकी शोध प्रयोगशाला के प्रभारी डा. आलोक सागर गौतम ने छात्रों को बताया कि भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (एनएसपीडी-2024) मनाने जा रहा है। बताया कि 23 अगस्त 2023 को इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। इस मिशन के पूरा होते ही भारत चांद पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा व दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद 23 अगस्त को अब आधिकारिक रूप से अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया गया है। जिसके तहत आज पूरा भारत राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!