घर में मस्जिद निर्माण की उड़ी अफवाह, करवाया ध्वस्त

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वार्ड नंबर 27 खूनीबड़ में एक घर पर मस्जिद निर्माण की अफवाह के बाद पार्षद व स्थानीय महिलाओं ने उसे ध्वस्त करवाया। दरअसल, परिवार की ओर से घर की छत पर एक धर्म से संबंधित झंडे लगाने के साथ ही गुम्बदनुमा निर्माण करवाया जा रहा था।
खूनीबड़ क्षेत्र में एक समुदाय का परिवार पिछले कई वर्षों से निवासरत है। वार्डवासियों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व परिवार ने घर पर एक धर्म से संबंधित झंडे लगाते हुए छत पर गुंबदनुमा आकृति का निर्माण करवाया शुरू कर दिया था। शनिवार को वार्ड की महिलाओं को जब इसका पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पूर्व पार्षद सौरभ नौडियाल व कमल नेगी को दी। पूर्व पार्षदों के साथ मौके पर पहुंची महिलाओं ने घर में रहने वाले परिवार पर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पार्षद ने बताया कि वार्डवासियों के विरोध के बाद परिवार ने घर के ऊपर बन रहे गुंबदनुमा निर्माण को ध्वस्त करवाया। जिसके बाद मामला शांत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *