उत्तराखंड

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया है। शनिवार को कांग्रेसियों ने दुगड़्डा चौराहे में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई।
शनिवार को जिलाध्यक्ष विनोद डबराल व दुगड्डा नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में महिला अपराधों में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। बहू-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। आज उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांड, चंपावत में नाबालिग से बलात्कार, हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म, देहरादून में महिला से दुष्कर्म सहित कई अन्य महिला अपराधों से कलंकित हुआ है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महिला अपराधों को रोकने के बजाय अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जो प्रदेश हित में नहीं है। सदस्यों ने राष्ट्रपति से प्रदेश सरकार को महिला अपराध रोकने के लिए आवश्यक निर्देश देने की अपील की गई है। इस मौके पर दिनेश रावत, दिनेश चौधरी, ओमचंद्र, अनिल कुमार, शिव सिंह रावत, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह नेगी, यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश रावत, बलवीर सिंह रावत, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!