एल्वेंडाजोल दवा के बारे में दी जानकारी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमोठा में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को एल्वेंडाजोल दवा के बारे में भी जानकारी दी गई।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीक्षा जोशी व लीलाधर पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। ततपश्चात गढ़वाली, कुमांउनी, जौनसारी लोकगीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंसार लोक कला सांस्कृतिक समिति की तरफ से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सब्जी व फल के स्टाल भी लगाए गए। साथ ही बच्चों को एल्वेंडाजोल की दवाई आवश्यक रूप से सेवन करने की सलाह दी गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रमोद ममंगाई मौजूद रहे।