कार्यालय में नहीं दिखते सहायक अभियंता, भड़का गुस्सा
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर क्षेत्र में लगातार हो रही पेयजल समस्या व सहायक अभियंता की कार्यप्रणाली से आक्रोश लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अधिकारी कार्यालय में कभी भी नजर नहीं आते। साथ ही वह लोगों का फोन भी नहीं उठाते।
सोमवार को लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि सहायक अभियंता का तत्काल स्थानांतरण किया जाना चाहिए। एक और जहां लोग पानी को तरस रहे हैं। वहीं, अधिकारी अपने कार्यालय में भी नजर नहीं आते। इस दौरान नगर वासियों ने जल संस्थान के एसडीओ को पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। प्रांतीय उद्योग व्यापर मंडल के जिला संगठन मंत्री मनीष खुगशाल, उपाध्यक्ष आनंद मणि बलूनी ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बाजार की सार्वजनिक टंकी में पानी नहीं आता है। घरों में भी नियमित रूप से पानी नहीं आता है। उन्होंने सहायक अभियंता को तत्काल हटाने व शहर में स्थाई फीटर नियुक्त करने की मांग की है। इस मौके पर चंद्रमोहन रावत, त्रिलोक सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, संदीप डोबरियाल, सत्यनाराण वेदी, रजनीश जुयाल, विशाल वंसल, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।