कोटद्वार-पौड़ी

सदस्यता अभियान के साथ घर-घर पहुंचाएं भाजपा की विचारधार : भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए बोले प्रदेश अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान को देखते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा। कहा कि सदस्यता अभियान के साथ हमें घर-घर भाजपा की विचारधार को भी पहुंचाना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ व्यक्तियों को सदस्यता दिलवाने की अपील की।
मंगलवार को कोटद्वार के ग्रास्टनगंज में कार्यशाला को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार है। जो बेहतर सोच के साथ काम करती है। कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा वह पार्टी है जिससे सबसे अधिक युवा व महिलाएं जुड़ी हैं। देश का हर व्यक्ति भाजपा की रीति-नीति को जानना चाहता है। इसके लिए हमें एकजुट होकर लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करना होगा। कहा कि इस बार तीन प्रकार से भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पहला मोबाइल फोन से मिस काल कर, दूसरा एप द्वारा व तीसरा आफलाइन फार्म भर कर पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। हमारा लक्ष्य पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इसे दोबारा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थ्वाल, मोहन सिंह नेगी, सुनीता कोटनाला, शैलेंद्र सिंह रावत, उमेश त्रिपाठी, सुमन कोटनाला, पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, मनोज पांथरी, प्रकाश चंद ध्यानी, संजय रावत, जंग बहादुर सिंह रावत, विनोद रावत, राकेश देवरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!