कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को पौड़ी में सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर बूथ पर दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पौड़ी जिले में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अभी तक करीब 11 हजार सदस्य बन गए है। कहा कि सभी पदाधिकारी सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, ताकि निर्धारित लक्ष्य हासिल हो सके। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा जाए।
बुधवार को पौड़ी-कोटद्वार रोड पर बूथ संख्या 114 पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्य बनाने की शुरूआत की। इस दौरान दो सदस्य लक्ष्मण सिंह और रीता देवी को बनाने हुए उन्होंने इस अभियान की शुरूआत की। बैठक में महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह हर जिले में बूथों का भ्रमण कर रहे है। सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने भी सदस्यता अभियान में गति लाने पर जोर दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यता अभियान के संयोजक संपत सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिला मंत्री शशि चंद्र रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर, विवेक मंमगाई, जगत किशोर बड़थ्वाल, यशपाल बेनाम, ओपी जुगरान, कुलदीप नेगी और दिगम्बर नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!