उत्तराखंड

लोकजीवन विकास भारती और संकल्प तरु को मिलेगा पुरस्कार\’;[p

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार इस वर्ष भिलंगना घाटी स्थित सर्वोदयी संस्था लोकजीवन विकास भारती और देहरादून के संकल्प तरु संस्था को संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंगला कोठियाल ने बताया कि चयन मंडल ने पुरस्कार के लिए मिलीं प्रविष्ठियों के आधार पर इन दोनों संस्थाओं का चयन किया है। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध गांधीवादी सर्वोदयी नेता स्व. विहारी लाल द्वारा स्थापित लोकजीवन विकास भारती संस्था 1977 में अपने गठन के समय से ही भिलंगना घाटी में समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से निरंतर कार्य कर रही है। 2012 में अपूर्व भण्डारी द्वारा गठित संकल्प तरु अभियान ने अपने अभी तक के एक दशक के ही कार्यों से पर्यावरण के क्षेत्र में नवीन तकनीकों का उपयोग कर अपने उल्लेखनीय कार्यों से कई मील के पत्थर स्थापित कर दिये हैं। इनमें लेह और राजस्थान के रेगिस्तान में हरियाली की पहल तथा तटीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के कार्य प्रमुख हैं। चयन समिति की बैठक में भरत सिंह रावत, विशेष आमंत्रित सदस्य बीडी सिंह, डा. नंदकिशोर हटवाल और गौरव वशिष्ठ उपस्थित थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!