कोटद्वार-पौड़ी

पूर्व सैनिकों ने उठाई प्रदेश में भू-कानून लागू करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश में भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। कहा कि जनता की मांग को देखते हुए सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
शुक्रवार को सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजा। बताया कि प्रदेश में लगातार भू-कानून व मूल निवास को लेकर आंदोलन चल रहा है। कहा कि प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए सरकार को जल्द से जल्द प्रदेश में भू-कानून व मूल निवास लागू करना चाहिए। कहा कि भू-कानून व मूल निवास नहीं होने से प्रदेश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। बाहरी तत्व लगातार देवभूमि की शांति में खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान समिति ने सरकार से पूर्व सैनिकों व सैनिक परिवारों की समस्या को लेकर भी गंभीरता दिखाने की मांग उठाई। कहा कि कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में अधिकांश परिवार सैनिक व पूर्व सैनिकों के ही हैं। ऐसे में उनकी भूमि सहित कई अन्य समस्याएं बनी रहती हैं। इन समस्याओं का बेहतर तरीके से निराकरण हो इसके लिए प्रशासन को भी गंभीरता से ध्यान देना होगा। कहा प्रशासन को कैंप लगाकर पूर्व सैनिक, वीर नारी व दिव्यांग पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। कहा कि जिले के हर ब्लाक में तिमाही के अंतराल में जिला सैनिक बंधु बैठक भी की जानी चाहिए। इस मौके पर मेहरबान सिंह चौहान, नंदन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, अनसुया प्रयास गोस्वामी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!