कुमाऊँ रेजिमेंट के गौरव सेनानियों ने पूर्व नायक की मदद के लिए जुटाए लाखों

हल्द्वानी। कुमाऊं रेजीमेंट के जांबाज रुद्रपुर निवासी पूर्व नायक गोविंद्र सिंह राणा, जो जुलाई 2020 में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। हल्द्वानी के पूर्व सैनिकों ने उनकी आर्थिक मदद की है। हादसे के बाद सेनि. पूर्व सैनिक गोविंद का इलाज के बाद जान तो बच गई, लेकिन वे शारीरिक रूप से अक्षम हो गए, लेकिन सिर्फ पेंशन से उनका इलाज और घर का पूरा नहीं हो रहा है। जब हल्द्वानी के पूर्व सैनिकों तक यह बात पहुंची तो 15 कुमाऊं में मेजर पद से रिटायर्ड बीएस रौतेला के नेतृत्व में सेनि. कै.चंद्रवीर सिंह बसेरा ने उनके घर जाकर पूर्व सैनिक का हालचाल जाना। 15 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने 1.20 लाख और 6 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने एक लाख रुपये की मदद की है। उन्होंने परिवार को आगे भी मदद का आश्वासन दिया है। यहां कै. खिलानंद चिलकोटी, कै.भूपाल सिंह महरा, कै.भुवन चंद्र चौबे, सूबेदार मेजर सेनि.कुंवर सिंह कोरंगा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *