उत्तराखंड

महिला कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोमवार को गोपेश्वर में कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत ने कहा कांग्रेस सदैव महिला सम्मान और स्वाभिमान के लिए आगे रही है और सदैव आगे रहेगी। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षा, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में मिले प्रतिनिधित्व पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में उषा रावत ने कहा गांव-गांव में कांग्रेस की विकासोन्मुखी योजनाओं से प्रेरित होकर लोग पार्टी से जुड़े हुए हैं। बड़े पैमाने पर कांग्रेस का सदस्य अभियान चला हुआ है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अंजू, ब्लॉक अध्यक्ष पूनम देवी, राधादेवी, पूर्व प्रधान विनीता देवी, उषा फरस्वाण, गोदाम्बरी देवी, चन्द्रकला बिष्ट, बसन्ती देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द सिंह, कांग्रेस के नगर अध्य्क्ष कांग्रेस योगेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सन्दीप झिंक्वाण, अरविंद नेगी, मनीष नेगी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!