उत्तराखंड

बारिश से चकराता में ठंड का अहसास, पारा तीन डिग्री लुढ़का

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। पिछले दो दिन से चकराता में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन बुधवार सुबह से हो रही बारिश से एक बार फिर लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। बारिश के बाद ठंड भी बढ़ने लगी है। उधर, पछवादून में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार रात से ही जौनसार-बावर और पछुवादून में मौसम बदलने लगा था। देर रात से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बुधवार सुबह लोग जब नींद से जागे तो चारों ओर घने काले बादल छाए नजर आए। सुबह आठ बजे के आसपास एक बार फिर जोरदार बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक निरंतर जारी रही। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के चलते बाजार भी सुनसान पड़े रहे। दुकानदार पूरा दिन ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। साथ ही बैंक, ब्लॉक व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी ज्यादा लोग नजर नहीं आए। बारिश के चलते चकराता का अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 18 और न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा। तापमान गिरने के कारण लोगों को सर्दी महसूस हुई। सर्दी के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। कई लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दूसरी और विकासनगर का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!