खेल

टी-20 वल्र्ड कप में भारत-पाकिस्तान का 6 अक्टूबर होगा सामना?

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-3 अक्टूबर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
नईदिल्ली, 01 अक्टूबर। वुमेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है. ये टूर्नामेंट यूएई के मैदानों पर खेला जाएगा. जहां, टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ 4 अक्टूबर को खेलेगी. वहीं, भारत दूसरे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. तो आइए आपको आईसीसी वुमेन्स वर्ल्ड कप 2024 का पूरा शेड्यूल बताते हैं कि कब, कौन सी टीम किससे भिडऩे वाली है.
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को आईसीसी ने तब यूएई में शिफ्ट करने का फैसला कर लिया, जब बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद हालात खराब हो गए. टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें टीम इंडिया ग्रुप-ए का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान सहित, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं.
भारत:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन
ट्रैवलिंग रिजर्व:उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर और साइमा ठाकुर
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व:राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा
3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे
3 अक्टूबर, गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे
4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, दोपहर 2 बजे
4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे
5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे
5 अक्टूबर, शनिवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे
6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 2 बजे
6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, शाम 6 बजे
7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, शाम 6 बजे
8 अक्टूबर, मंगलवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, शाम 6 बजे
9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, दोपहर 2 बजे
9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 6 बजे
10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, शाम 6 बजे
11 अक्टूबर, शुक्रवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई, शाम 6 बजे
12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, दोपहर 2 बजे
12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई, शाम 6 बजे
13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे
13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 6 बजे
14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे
15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, शाम 6 बजे
17 अक्टूबर, गुरुवार, सेमीफाइनल 1, दुबई, शाम 6 बजे
18 अक्टूबर, शुक्रवार, सेमीफाइनल 2, शारजाह, शाम 6 बजे
20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई, शाम 6 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!