जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार की देर रात तक रामलीला का मंचन किया गया। दूसरे दिन की रामलीला गणेश रक्षा स्तोत्रम जय गणेश जय गणेश जय गणेश पहिमाम से शुरू हुई। भाव नृत्य में आयुषी नेगी के बेहतरीन नृत्य की दर्शकों द्वारा सराहना की गई। राजा जनक से प्रजा द्वारा हल चलाने के अनुरोध पर हल चलाते हुए हल के फल का जमीन पर टकराकर सीता जन्म का दृश्य बड़ा सजीव और आकर्षक रहा। राक्षसों द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ भंग, विश्वमित्र का दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगना, ताड़का वध और भगवान राम द्वारा अहिल्या तारण तक की लीला मंचित की गई। जनक की भूमिका अशुतोष नैथानी के सशक्त अभिनय ने मंचन को यादगार बना दिया। ताड़का के लिए नीरज के अभिनय को दर्शको ने काफी सराहा। इस अवसर पर गणेश रावत, मनवीर रावत, सीताराम पोखरियाल आदि शामिल रहे।