यूकेडी के अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल ने शिब्बू नगर स्थित कार्यालय में यूकेडी के अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत की पत्नी मकानी देवी कठैत के आमस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतृप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की क्षमता दें। शोक व्यक्त करने वालों में यूकेडी नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण, महेंद्र सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, प्रवेश चंद्र नवानी, सत्य प्रकाश भारद्वाज, राजेन्द्र पंत, हरीश द्विवेदी, सत्यपाल सिंह नेगी, जगदीपक सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल आदि शाामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *