हरियाणा विस चुनाव में जीत का भाजपाईयों ने मनाया जश्न

Spread the love

रुद्रप्रयाग : हरियाणा में हुए हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलने पर जिले के भाजपाईयों ने खुशी व्यक्त की। साथ ही मुख्य बाजार में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जमकर आतिशबाजी की। भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की बंपर जीत हुई है। जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बत्र्वाल ने कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है, जिससे तीसरी बार हरियाणा के निवासियों ने भाजपा को चुना है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला कार्यालय प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग व्यापार मंडल एवं निवर्तमान सभासद नगर पालिका रुद्रप्रयाग अंकुर खन्ना, रामलाल चौधरी, चंद्र मोहन सेमवाल, महावीर भट्ट, अमित प्रदाली, लीला सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र कंडवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *