खनन कारोबारियों के साथ मिलकर भाजपा ने जनता को ठगा: हरीश रावत

हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से जनता संवाद और दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर सियासी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता को घर बनाने के लिए रेत, बजरी, पत्थर आदि पर नाममात्र रॉयल्टी लगती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे कई गुना बढ़ाकर जनता पर बोझ डालने का कार्य किया है। आरोप लगाया कि भाजपा के कई लोगों ने बाहरी जनपद के लोगों से सांठगांठ कर अपनी और उनकी जेबें भरने का कार्य किया है। यह जनता को देखना है कि कौन सी सरकार उनके हितों में कार्य करती है और कौन खनन कारोबारियों के लिए। कहा कि वे जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *