कोटद्वार-पौड़ी

वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : पर्यटन नगर लैंसडौन में वाल्मीकि समिति की ओर से वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंड बाजे के साथ महाऋषि वाल्मीकि की विभिन्न झांकियों के साथ पर्यटन नगरी मेंा शोभा यात्रा ने माहौल को भक्ति में डुबो दिया।
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि की विभिन्न झांकियो के साथ शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की झांकियों ने नगर का भ्रमण किया। शोभा यात्रा वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर के सदर बाजार लैंसडौन से होते हुए ऐतिहासिक गांधी चौक पहुंची और वापस मंदिर परिसर में आकर के संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए लोग आगे बड़े नगर क्षेत्र लैंसडौन में जगह-जगह क्षेत्र वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल रहे वाल्मीकि समिति के सदस्य और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!