केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
बेंगलुरु, पीटीआई। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई को महिला से 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को जेडीएस के पूर्व विधायक की पत्नी की तरफ से दर्ज धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के भाई को गिरफ्तार किया है। शिकायत नागथान के पूर्व विधायक देववंद फूल सिंह चव्हाण की पत्नी सुनीता चव्हाण ने दर्ज कराई थी, जो 2023 का विधानसभा चुनाव हार गई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि गोपाल जोशी ने मई में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उनके परिवार को भाजपा का टिकट दिलाने के नाम पर उनसे दो करोड़ रुपये की ठगी की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विजयलक्ष्मी का परिचय उसे प्रल्हाद जोशी की बहन के रूप में कराया गया था।