उत्तराखंड

कैलास दर्शन का 8वां दल हेली से गुंजी रवाना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भारत से पवित्र कैलास पर्वत के दर्शन को यात्रा जारी है। बुधवार को विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचे यात्रियों का आठवां दल नैनीसैनी एयरपोर्ट से हेली के जरिए गुंजी पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद आज यात्रियों को मौसम की स्थिति के अनुसार कैलास पर्वत व आदि कैलास के दर्शन कराए जाएंगे। कैलास दर्शन का आठवां दल बीते रात जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां टीआरसी प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में केएमवीएन कर्मियों ने फूलों की माला पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्री अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। गुरुरानी ने बताया कि इस दल में चार यात्री शामिल हैं, सभी पुरुष हैं। यात्रा के लेकर सभी यात्री खासे उत्साहित हैं। यात्रियों का कहना है कि उनका सपना था कि वह अपने जीवन में एक बार कैलास पर्वत के दर्शन कर सकें, लेकिन कोरोना काल से मानसरोवर यात्रा बंद होने से वह निराश थे, लेकिन सरकार ने कैलास दर्शन यात्रा शुरू कर उन्हें एक मौका दिया है। इससे पूर्व यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह में पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली‌। गुरुरानी ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पौधरोपण करने को पौधें भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!