उत्तराखंड

विदेशी महिला ने युवक से चार लाख ठगे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। विदेशी महिला ने एक युवक को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर उससे दोस्ती कर ली। कुछ दिनों बाद महिला ने युवक को विदेशी उपहार भेजने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद महिला के सहयोगी ने युवक से कस्टम चार्ज के नाम पर चार लाख अठानवे हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विनोद कुमार पुत्र ज्ञानेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम बखपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जुलाई 2023 में उसकी फेसबुक आईडी पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने स्वंय को विदेशी और अपना नाम जेनी सुआरेज़ बताया। जिसके बाद विनोद कुमार ने दोस्ती कबूल कर ली। जेनी विनोद के साथ चैट करने लगी। जेनी ने विनोद को विदेश से कीमती उपहार भेजने का भरोसा दिया। कुछ दिन बाद एक अज्ञात व्यक्ति का फोन विनोद के मोबाइल पर आया। उसने अपने आप को दिल्ली एअरपोर्ट का कस्टम एजेंट बताया। उसने विनोद को बताया कि जेनी ने उसके लिए एक विदेशी पार्सल भेजा है। पार्सल में मंहगे उपहार व 35 हजार डॉलर होने पर विनोद को कस्टम चार्ज पे करना पड़ेगा। विनोद ने झांसे में आकर उसके बताए खातों में विभिन्न तिथियों में चार लाख अठानवे हजार रुपये जमा कर दिये। इसके बावजूद भी विनोद को पार्सल नहीं मिला तब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। विनोद कुमार ने साईबर क्राईम सेल रुद्रपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!