कंप्यूटर व टीवी दिया दान

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संगलाकोटी ग्राम हड़कोट निवासी महेंद्र सिंह नेगी की ओर से संस्कृत उत्तर माध्यमा विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ चैधार (रीठाखाल) को पांच कंप्यूटर, एक लैपटाप, टीवी व इंवर्टर दान किया गया। महेंद्र सिंह वर्तमान में लंदन में रहते हैं। तिमली निवासी आशीष डबराल ने बताया कि क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए महेंद्र सिंह नेगी ने यह योगदान दिया। कहा कि उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कालिका प्रसाद नैथानी, शिवधन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *