शैल शिल्पी विकास संगठन का स्थापना दिवस कल

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैल शिल्पी विकास संगठन का स्थापना दिवस दस दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जगदीश राठी को भी सम्मानित किया जाएगा।
शैल शिल्पी विकास संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम जल निगम स्टोर के निकट बारत घर में आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस पर अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों एव वर्तमान निर्वाचित पदाधिकारियों का संगठन की तरफ से स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने संगठन के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *