सूखी ठंड का प्रकोप जारी, बादलों ने बढ़ाई परेशानी

हरिद्वार। धर्मनगरी में सूखी ठंड का प्रकोप जारी है। साथ ही दिन में बादल छाने से धूप की तपिश फीकी पड़ रही है। वहीं, बढ़ती ठंडक में धर्मनगरी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है। साथ ही सूखी ठंड पड़ने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। धर्मनगरी में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के कारण दिन में धूप कम निकली। साथ ही मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *