उत्तरकाशी। नगर निकाय चुनाव के लिए पंचस्थानी चुनाव कार्यालय ने मतदाताओं का आंकड़ा जारी कर दिया है। यहां जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका बाड़ाहाट, उत्तरकाशी में 22,738 मतदाता सूची में शामिल हैं। जिनमें 10714 महिला और 12002 पुरुष मतदाता शामिल हैं। जो नगर के चुनावी रण में उतरे अध्यक्ष पद के 3 और वार्ड की 11 सीटों पर 42 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिले में चार नगर पालिका व एक नगर पंचायत सीट के लिए अध्यक्ष पद पद पर 23 तथा इनमें बने 39 वार्डो के लिए 120 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें 47725 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। यहां सीट पर सीटवार देखें तो नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में अध्यक्ष के 3 और वार्ड सदस्य के 10 मतदाताओं की किस्मत 6369 मतदाता तय करेंगे। इनमें 3079 महिला व 3290 पुरुष हैं, जबकि नगर पालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद के 8 और वार्ड सदस्य के 25 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 10813 मतदाता के हाथ में हैं।इनमें 5096 महिला व 5716 पुरुष मतदाता हैं, जबकि एक अन्य है। इसी तरह नगर पालिका पुरोला में अध्यक्ष पद पर 5 और वार्ड सदस्य के 23 प्रत्याशियों के लिए 4249 मतदाता सूची में शामिल है। इनमें 2062 महिला व 2187 पुरुष मतदाता हैं। जिले की एक मात्र बची नगर पंचायत नौगांव में अध्यक्ष पद पर वर्तमान समय में 4 व वार्ड सदस्य के 20 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3556 मतदाताओं के हाथ में है। इनमें 1713 महिला व 1842 पुरुष मतदाता हैं। जबकि एक अन्य है। पांचों सीटों पर कुल 47725 मतदाताओं में 22664 महिला व 25037 पुरुष मतदाता व 24 अन्य हैं।