जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कोटद्वार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबध में विजय रावत को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव 2025 के दौरान वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं जिसे पार्टी नेतृत्व द्वारा गंभीरता से लिया गया है। इसलिए उन्हें पार्टी के सभी पदों से अवमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।