जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला पंचायत के पुराने सभागार में पर्वतीय कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन ने किसानों, बागवानों और उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पौड़ी इकाई का गठन करते हुए आशुतोष घिल्डियाल को अध्यक्ष, पवन बिष्ट को सचिव जबकि बीरोंखाल जिला इकाई में कांति देवी को अध्यक्ष, आलम सिंह को सचिव चुना गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में पौड़ी, दुगड्डा और बीरोंखाल जिला इकाई के गठन को लेकर किसानों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों का कोई भी संगठन नहीं होने के चलते उद्यान विभाग में जमकर भ्रष्ट्राचार हो रहा है। किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। पौड़ी इकाई का गठन करते हुए आशुतोष घिल्डियाल को अध्यक्ष, रामकृष्ण पोखरियाल वैद्य, डा. सविता रावत, अल्का जोशी, देवेश डोभाल व कर्नल आनंद थपलियाल को उपाध्यक्ष, पवन बिष्ट को सचिव, कुलदीप नौडियाल, दर्शन रावत, अंकिता पंवार, गौरव धस्माना, रविन्द्र रावत, सुरजीत परवाल को सदस्य बनाया गया। बीरोंखाल जिला इकाई में कांति देवी को अध्यक्ष, किरण नौगाई, सुनील, रोहन बिष्ट, मंगल सिंह चौधरी, बीना नेगी को उपाध्यक्ष, आलम सिंह को सचिव, संदीप बडूनी, विजय चौधरी, जय प्रकाश नवानी, सदानंद बौड़ाई, विनोद नेगी और डब्बल सिंह रावत को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष बीरवान सिंह रावत, सचिव दीपक करगेती, आशुतोष नेगी सहित जिले के किसान मौजूद रहे।