चमोली : बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने क्षेत्र भ्रमण चमोली जिले के विकासखंड दशोली बैरागणा, बणद्वारा, कोटेश्वर, मंडल तथा सिरोली में ग्राम चौपाल और बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक लखपत बुटोला को जनता ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक बुटोला ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने आश्वासन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पूनम रावत, भगत कनियाल, महावीर रौंतेला, रविन्द्र बत्र्वाल, शिव सिंह बिष्ट, बृजमोहन, रविन्द्र नेगी, नंदन राणा, सुदर्शन गोपाल, प्रधान पुष्कर बिष्ट, प्रधान सरोजनी नेगी, पूर्व प्रधान धीरेन्द्र बिष्ट, प्रधान आरती बिष्ट, पूर्व प्रधान सुनीता सेमवाल, ममंद अध्यक्ष सोनम देवी, सुशीला रावत और सभी ममंद अध्यक्ष, सरपंच, राम सिंह बिष्ट, सोवत नेगी, दरवान नेगी, दुर्गा प्रसाद सेमवाल, लक्ष्मण महिपाल, शिवलाल, दिलवर सिंह रावत, शशि देवी, गायत्री देवी, प्रमोद बिष्ट, दिलवर बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)