राम दरबार की मूर्तियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ ब्लाक के चोपड्यूं स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांच दिवसीय पूजन के बाद ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार व ढोल दमाऊं के साथ श्रीराम दरबार की मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित कर दी हैं। क्षेत्रवासियों ने इन धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़कर शिरकत की। पंडित कृष्णबल्लभ पोखरियाल शास्त्री द्वारा शिव पार्वती और राम दरबार पूजन किया गया।
डा. शिवानंद नौटियाल, सुरेंद्र नौटियाल जनकल्याण सामाजिक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि मंदिर में दैनिक पूजा अनुष्ठान शनिवार से शुरू हुई है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह के समय मंत्रोच्चार पाठ व दोपहर बाद हवन यज्ञ हुआ। साथ ही समिति द्वारा ब्लॉक के जटेश्वर मंदिर में शिव पार्वती परिवार की मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा कर जतेश्वर मंदिर में स्थापित की गयी हैं। जिसको लेकर दैनिक पूजा अनुष्ठान व भंडारा किया गया है। इस मौके पर बाबा शेखर गिरी, पंडित गोबर्धन प्रसाद कैंथोला, आशुतोष पोखरियाल, हिमांशु पोखरियाल, ओंकार पोखरियाल, मनोज पांडेय, सुरेंद्र नौटियाल, संजय नौटियाल, मोहित नौटियाल, बिमल नेगी, भरत रावत, प्रियंका, शैलजा, प्रिया, वर्षा, विजय सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *