मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीरोंखाल में भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी शुरू कर दी है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी ने कार्यकत्र्ताओं का मन टटोला। मंडल अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से छह कार्यकत्र्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमेश त्रिपाठी, सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक मेहबान सिंह बिष्ट व महिला मोर्चा की गढ़वाल संयोजिका आशा कोठारी बीरोंखाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा मंडल के पदाधिकारियों का मन टटोला। बैठक में मुकेश पोखरियाल, यशवंत बिष्ट, नरेंद्र त्रिपाठी, ओमपाल बिष्ट, सुरेंद्र ढौंडियाल ने मंडल अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *