जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकारणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दो महामंत्री, चार जिला सचिव व एक प्रवक्ता नियुक्त कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे पूर्व सदस्यों ने पुलवामा के बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने बताया कि कार्यकारिणी में राकेश कुमार, प्रदीप बिष्ट को जिला महामंत्री और दलीप सिंह, अमित भारती, अनुज कुमार, रोहित रावत, प्रदीप नेगी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। कहा कि पार्टी में ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीति के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।