बेटियां पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी

Spread the love

चमोली। बेटियों को जन्मने का अधिकार और उनकी शिक्षा की जागृति के लिए चमोली जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को नये उत्साह से शुरू किया जा रहा है। जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी की पहल पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के दस वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित बाइक जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस और होमगार्ड की महिला जवानों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के माध्यम से आम जनता को बेटी के संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर जागरुक किया गया। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से गोपेश्वर मुख्य बाजार तक आयोजित की गई। विपरीत मौसम के बाबजूद भी इस अभियान के प्रति बालिकाओं और महिलाओं में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। सजधज कर बालिकाओं ने जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के दस वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में जागरुकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु बडोला ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, सीडीपीओ मुकेश कुमार, समेत बडी़ संख्या में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *