लौका, गोठा के ग्रामीणों का धरना 315वें दिन भी जारी

रुद्रपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर लौका, गोठा के ग्रामीणों का शनिवार को धरना 315वें दिन भी जारी रहा। ग्रामवासी काबिज भूमि में भूमिधरी अधिकार देने, गांव में पुलिस चौकी खोलने, गांव में उप चिकित्सालय खोलने की मांग को लेकर नगरपालिका परिसर में अनिश्चितकालीन दिन-रात धरना दे रहे हैं। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने सरकार, शासन, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन को 315 दिन हो गये हैं। लेकिन शासन, प्रशासन के किसी अधिकारी ने बात करने की सुध तक नहीं ली। चेतावनी दी कि ग्रामीण आंदोलन तेज करेंगे। यहां मुरारी, योगेंद्र, श्यामसुन्दर, सुरेश, मनोहर, संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *