जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : एकेश्वर ब्लॉ के ग्राम बग्याली में चल रही भागवत कथा में भगवताचार्य उमेश पोखरियाल ने कहा कि मानव के कल्याण का मात्र एक मार्ग भक्ति ही है। जो की श्री भगवान की कथाओं को सुनकर और भी बलवती होती है। भक्ति का भाव न होने पर सारे यज्ञ और कर्मकांड आडंबर बनकर रह जाते है। इसलिए व्यक्ति को भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। विख्यात विद्वान एवम शिक्षक स्व. गणेश प्रसाद धस्माना की स्मृति में आयोजित भागवत कथा के प्रथम दिवस चौंदकोट क्षेत्र के अनेक लोगो ने कथा रसपान किया। इस अवसर पर मोहनलाल चत्रुवेदी, अजय धस्माना, प्रभा देवी विनीता देवी, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।