नई टिहरी : पहाड़ को लेकर अर्नगल बयानबाजी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हिण्डोलाखाल व नरेंद्रनगर ने उत्तराखंड के संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला दहन किया। ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा के संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विधानसभा में उत्तराखंडियों को अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने प्रेमचंद अग्रवाल को बचाने का काम किया। क्या यही दिन देखने के लिए उत्तराखंड की मातृ शक्ति व युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से संसदीय मंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की। पुतला दहन में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य, डॉ. जितेंद्र उनियाल, ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट, रामलाल नौटियाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमचंद, राजेंद्र भंडारी, विकास आर्य, मनवीर चंद, मंगल सिंह रौथाण, गिरीश कुमार, श्याम दास, उमेद सिंह चौहान, विजय कुमार, प्रकाश उनियाल, कमल सिंह भंडारी, कलम दास, धनवान सिंह पवार, आशीष पंवार आदि शामिल रहे। वहीं लसेर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रनगर डॉ. सोहनलाल चमोली की अगुवाई में संसदीय मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की सांकेतिक शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि राज्य आंदोलन में पहाड़ के 13 लोगों ने शहादत दी थी। मंत्री बताये कि आंदोलन में कितने अग्रवाल लोगों द्वारा शहादत दी गई। शव यात्रा व पुतला दहन में ग्राम प्रधान भुटली आशीष रानाकोटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह, मंडल अध्यक्ष टिकम सिंह राणा, जिला सचिव सत्यनारायण सिंह, राज्य आंदोलनकारी मालचंद रावत आदि शामिल रहे। (एजेंसी)