सर्वोदय सेवक मान सिंह की पुत्रवधु मंजू रावत सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बेहतर समाज सेवा के लिए कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति हल्दूखाता की ओर से सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत की पुत्रवधु मंजू रावत को सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य महिलाओं से भी समाज सेवा में आगे आने की अपील की गई।
समाज सेवी डा. सुरेंद्र लाल आर्य, कण्वाश्रम ग्राम स्वराज समिति के अध्यक्ष विनय किशोर रावत ने मंजू रावत को सम्मानित किया। कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि सर्वोदय सेवक मान सिंह ने सदैव समाजिक हितों को लेकर कार्य किया। उनकी पुत्रवधु भी उन्हीं के पदचिह्रों पर आगे बढ़ रही है। कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के अध्यक्ष विनय किशोर रावत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने महिलाओं के हित में सती प्रथा, बाल विवाह व गैर-बराबरी का घोर विरोध कर विधवा विवाह, पुरुषों के समान अधिकार, वेद पढ़ने-पढ़ाने का अधिकार आदि के लिए संघर्ष किया। जिसे संविधान निर्माता डा. आंबेडकर ने अमलीजामा पहनाया। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्धा शशिप्रभा नेगी व संचालन प्रीति रावत ने किया। इस मौके पर दमयंती देवी, गीता बिष्ट, किशन सिंह रावत, गौरव रावत, सुशीला देवी, आशा देवी, प्रशांत चौधरी, रामेश्वरी देवी, कांति देवी, संपत्ति देवी, प्रियांशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *