बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करवाएं ठेकेदार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महापौर शैलेंद्र रावत ने कहा कि शहर के विकास के लिए वह गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में ठेकेदारों को भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि कहीं भी गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महापौर शैलेंद्र रावत ने नगर निगम के ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोटद्वार शहर के बेहतर विकास के लिए कई निर्माण कार्य होने हैं। इन निर्माण कार्यों को धीरे-धीरे धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि निर्माण कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी निगम के ठेकेदारों की है। ऐसे में उन्हें निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान देना चाहिए। साथ ही कार्य को निर्धारित समय पर भी पूर्ण करने पर ध्यान रखें। कहा कि कार्य की गुणवत्ता के लिए निगम की विशेष टीम भी गठित की गई है। जो समय-समय पर कार्य की जांच भी करेगी। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उनसे संपर्क करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *