राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए प्रस्तावित भूमि से हटाया अतिक्रमण

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए सनेह क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के निर्देश पर सनेह के ग्रास्टनगंज से अतिक्रमण हटाया गया। बताते चलें कि नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर 691 करोड़ रुपये की लागत से छह किलोमीटर लंबा फोर-लेन बाईपास मार्ग का निर्माण किया जाना है। मार्ग निर्माण के लिए सनेह क्षेत्र में जीतपुर, नाथूपुर, कुंभीचौड़, ग्रास्टनगंज में भूमि अधिग्रहित की गई है। इसी क्रम में गुरूवार को नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान व राजस्व उप निरीक्षक सीता के नेतृत्व में राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग व पुलिस की टीम कोटद्वार गांव (ग्रास्टनगंज) क्षेत्र में पहुंची। टीम ने प्रस्तावित राजमार्ग में पड़ने वाले दो अतिक्रमण को ध्वस्त किया। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हीं भवनों को तोड़ा जा रहा है, जिन्हें मुआवजा मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *