सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में बीआर मॉडर्न स्कूल का रहा दबदबा

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सीबीएसई ने मंगलवार को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सुबह से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम को लेकर उत्सुक नजर आये। छात्र सुबह से ही मोबाईल फोन पर चिपके रहे। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा रहा। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी।
बीआरमॉडर्न पब्लिक स्कूल पौड़ी की विज्ञान वर्ग की छात्रा दिया राणा ने 96 फीसदी अंक हासिल कर शहर टॉप किया। 94 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान वर्ग की छात्रा रुद्रांशी डिमरी ने दूसरा व 92.8 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान वर्ग के ही छात्र आदित्य जोशी और वाणिज्य वर्ग की कंचन कोठारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगांई ने बताया कि स्कूल से 122 छात्र–छात्राओं ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी। 10 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय पौड़ी से 12वीं में कनक भंडारी ने 92.4 फीसदी अंक हासिल कर पहला, सानिया भट्ट ने 88.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा, मानसी गोदियाल ने 86.6 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *