बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा के राज में बेटियां असुरक्षित

हरिद्वार। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की पूर्व नेत्री के अपनी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप कराने की शर्मनाक घटना ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके साथ ही भाजपा की पूर्व नेत्री को किन प्रभावशाली नेताओं का संरक्षण प्राप्त था, जिसकी आड़ में वह पार्टी में उच्च पदों पर बनी रही। इसका खुलासा किया जाए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने शुक्रवार को कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा के कार्यकाल में बेटियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। राज्य में महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म, हत्या, बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न ती घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। कहा कि इन मामलों में कई बार भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *