पांच लोग बिजली चोरी करते पकड़े, मुकदमा

रुड़की। ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के गांव में छापेमारी कर किसानों को एलटी लाइन पर केवल डालकर कृषि उपयोग के लिए विद्युत चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। चोरी करने वाले सभी किसानों के खिलाफ संबंधित धारों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कस्बा झबरेडा स्थित विद्युत उपखंड अधिकारी रिजवान अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्जा निगम की टीम द्वारा कस्बा झबरेड़ा क्षेत्र के गांव कोटवाल आलमपुर में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने कोटवाल आलमपुर गांव निवासी जयकरण, सद्दाम, इकबाल, इसराइल तथा बीरम को एलटी लाइन पर केवल डालकर कृषि उपयोग के लिए विद्युत चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। विद्युत चोरी करने वाले सभी किसानों के विद्युत केबल जप्त कर लिए गए हैं। मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। झबरेडा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम अधिकारी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *