रिलीज हुआ सुष्मिता सेन की बेटी रिनी की पहली शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर

मुबंई। सुष्मिता सेनकी बड़ी बेटी रिनी ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है और रिनी की शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर दिन रिलीज हुआ है। सुष्मिता की बड़ी बेटी रिनी भी अपने माँ के कदमों पर चल रहीं हैं और अब इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के रास्ते पर निकल पड़ी है। रिनी सुट्टाबाजी नामक शॉर्ट फिल्म से एक्टिंग फील्ड में डेब्यू कर रहीं हैं। सुष्मिता सेन के लिए पर्दे पर अपनी बेटी को एक एक्टर के रूप में देखना काफी खुशी की बात है।
और अपनी खुशी को सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। रिनी की शॉर्ट फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सुष्मिता ने कैप्शन दिया, अपने जन्मदिन के दिन मैंने यूनिवर्स और अपने पहले प्यार से यह सबसे बेस्ट गिफ्ट प्राप्त किया है। बहुत ही गर्व के साथ इंट्रोड्यूज कर रहीं हूं- एक्टर रिनी सेन। रिनी की पहली शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी का ट्रेलर पेश है।
मेरी लिटिल शोना को अपने सपनों की ओर बहादुर भरा कदम उठाते हुए देखना कितना खूबसूरत महसूस लग रहा है। कबीर खुराना और पूरी कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं देती हूं। आई लव यू रिनी सेन, कितना नेचुरल परफॉरमेंस है। आगे बढ़ते रहो, सीखते रहो और इंज्वाय करते रहो।
इस शॉर्ट फिल्म में रिनी सेन, दिया मेहता नाम की लड़की का किरदार निभा रहीं हैं। राहुल वोहरा और कोमल छाबड़िया ने रिनी के पैरंट्स की भूमिका में हैं। कबीर खुराना के डायरेक्शन में बनी फिल्म अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *