14 दिन को क्वारंटाइन पूरा कर 51 लोगों को पहुंचाया उनके घरों को —

बागेश्वर। गत दिनों विभिन्न राज्यों से जिले में आए प्रवासियों को आईटीआई और पॉलीटेक्निक कांडा में होम क्वारंटाइन किया था। रविवार को 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा हो गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को उनके गांवों के लिए भेजा गया है। उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने वाहनों की भी व्यवस्था की है।
रविवार की सुबह कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए 51 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद वाहनों ने उनके घरों को रवाना किया। तहसीलदार मेनपाल सिंह ने बताया कि गत दिनों कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी राज्यों से आए प्रवासियों को शासन के गाइडलाइन के अनुसार होम, फैसिलिटी एवं संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। इसी के तहत आईटीआई, पॉलिटेक्निक में भी उन्हें रखा गया था। रविवार सभी का क्वारंटाइन समय पूरा हो गया। सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद छह वाहनों के माध्यम से भेजा गया। इस काम में एक बस, एक ट्रैवलर व चार मैक्स वाहन लगाए गए। इसमें गरुड़ तहसील के लिए दस, बागेश्वर 12, काफलीगैर छह तथा कांडा तहसील के 23 प्रवासी शामिल है। इस मौके पर एसओ कांडा प्रह्लाद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *