केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में सायंकालीन कक्षाएं शुरू की जाएं

देहरादून।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मोहकमपुर को दो पालियों में संचालित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। दो पालियों में स्कूल संचालित होने से यहां सांयकालीन कक्षाएं शुरू हो पाएंगी। इससे ज्यादा छात्रों को स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने देहरादून के मोहकमपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय आईआईपी के बारे में बात की। बताया कि स्कूल में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में छात्र स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं। ऐसे में स्कूल को दो पालियों में संचालित किया जाता है तो विद्यालय के संसाधन क्षमताओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। दो पालियों में कक्षा संचालित करने से बड़ी संख्या में छात्रों और अभिभावकों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *