गुरुकुल में फायर करने वालों की पहचान के बाद दबिश जारी

हरिद्वार(। एमए का छात्र सूर्य प्रताप निवासी कृष्णानगर, कनखल ने तहरीर दी है कि वह अपने साथियों उदय प्रताप (बी.फार्मा), अनंत त्यागी और प्रथम राणा (बीबीए) के साथ सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कक्षा से लौट रहा था। सभी छात्र अमन चौक पहुंचे तभी दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने हमलावरों में से एक डीके उर्फ लालपुरिया निवासी बिजनौर को मौके पर पहचान लिया। छात्र किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दोनों हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम बिजनौर भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *