कार्यशाला में विद्यार्थियों को दी बेहतर करियर की जानकारी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज पौड़ी की ओर से पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में करियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
गढ़वाल इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्रबंध निदेशक कविंद्र ईष्टवाल ने इंस्टीट्यूट की ओर से चलाए जा रहे बैचलर आफ फीजियोथेरेपी, बेचलर आफ आप्टोमेट्री, बेचलर इन आपरेशन सहित अन्य पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि उत्तराखंड में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि व बागवानी के क्षेत्र में कैरियर बनाने और रोजगार प्राप्त करने की अधिक संभावना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अधिकांश छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के सम्मुख आगे की पढ़ाई को लेकर चिंता रहती है। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के काउंसलर वीरेंद्र सिंह रावत, शिक्षक कैलाश रावत, संजय कुमार, प्रकाश कैंथोला, नीरज कुमार रमोला, मनवर सिंह चौहान, विजेता, विश्वजीत सिंह, गौरव चौहान, अरविंद सिंह, रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *