एनएसटीआई से पास आउट हुए 315 छात्रों को मिले सर्टिफिकेट

देहरादून। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) के 2024-25 सत्र में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं के लिए शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमे 315 छात्रो को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। एनएसटीआई देहरादून में संचालित विभिन्न ट्रेडों में कुल 315 प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए। जिन्हें भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के निदेशक प्रवीण लांबा ने प्रमाण पत्र दिए। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि कौशल भारत अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षु आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने कौशल को उद्योग एवं उद्यमिता के साथ जोड़कर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।संस्थान के प्राचार्य ज्ञान प्रकाश चौरसिया, आईएसडीएस अधिकारी आर्यन जांगड़ा, गजेंद्र कोली, इंद्रपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *