रोडवेज बस नें मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

हरिद्वार()। हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर नीलेश्वर मंदिर के पास रोडवेज के हरिद्वार डिपो की बस की टक्कर से बुधवार देररात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हरिद्वार की ओर से आ रही रोडवेज बस ने नजीबाबाद की दिशा में जा रहे बाइक सवार 30 वर्षीय प्रशांत पुत्र मनोहर निवासी गोरखपुर, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को कांस्टेबल अनिल रावत ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रशांत एक होटल में कार्यरत था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों में उसके चाचा अनिल कुमार और मामा से संपर्क किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *