शराब ठेकेदार पर तमंचे ताने, बयान बदलने की दी धमकी

रुड़की()। शराब ठेकेदार पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बुधवार को मुकदमे के वादी को घेर लिया और कोर्ट में बयान बदलने का दबाव डाला। साथ ही तमंचे दिखाकर धमकाया कि ऐसा न करने पर हत्या कर दी जाएगी। इसी पांच जनवरी को कोर्ट में वादी के बयान होने हैं। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला सोसायटी रोड के सुशील कुमार कर्णवाल शराब के ठेकेदार हैं। नवंबर 2024 की शाम वे गोवर्धनपुर रोड, लक्सर की अपनी दुकान से अपने घर आए थे। घर में घुसते ही कुछ युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार, अंकुश कुमार व गोल्डी को जेल भेजा था। बाद में इन्हीं तीनों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *